फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देते डा. भूदेव राजपूत, व प - फोटो : जिला सहकारी बैंक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देते डा. भूदेव राजपूत, व पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर मंगलवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फर्रुखाबाद में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपनी-अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन लागू होना जरूरी है। सामाजिक संस्थाओं एवं हर वर्ग के बीच इसको लेकर चर्चा चल रही है। यह मुद्दा राष्ट्र हित के लिए बेहद जरूरी है। 1951 से लेकर 1967 तक देश में एक साथ चुनाव होते रहे हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियों की महत्वाकांक्षाओं के कारण यह सिलसिला रुका। इस वजह से देश में हो रहे विकास की गति मंद पड़ गई। कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण विषय पर जो पहल शुरू की है, वह बहुत ही सराहनीय है। उपाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने कहा विकसित राष्ट्र तभी होगा, जब एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार त्रिपाठी व हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें