फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: समूह से मिला संबल तो तरक्की की राह हुई आसान

Mon, 03 Nov 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-27 शर्ट बनाती समूह की महिलएं। स्रोत : समूह की सदस्य
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी महिलाओं ने समूह बनाकर तरक्की की राह अपनाई है। महिलाएं घर का कामकाज करने के बाद शर्ट बनाकर बेच रही हैं। इससे समूह की सभी महिलाएं छह से आठ हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह से घर में उद्यम स्थापित कर कमाई का जरिया मिल रहा है। बढ़पुर ब्लॉक के गांव कीरतपुर में श्रीबांके बिहारी स्वयं सहायता समूह करीब तीन वर्ष से संचालित है।
समूह में 11 महिलाओं में माधुरी देवी, रंजना तिवारी, अमिता दीक्षित, विमलेश दीक्षित, स्मृति, पूनम, रत्नेश, माया, रीना, अल्पना व माया रानी शामिल हैं। यह महिलाएं शर्ट बनाकर पैकिंग कर बाजार में बेच रही हैं। इनके पास 290 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की शर्ट उपलब्ध है।
विज्ञापन

कटिंग, सिलाई, काज-बटन, प्रेस व पैकिंग करने का काम महिलाओं ने आपस में बांट रखा है। घर का कामकाज करने के बाद महिलाएं एक स्थान पर बैठकर शर्ट तैयार करती हैं। प्रतिमाह 200 से 300 शर्ट बनाकर बेच रही हैं।
खास बात तो यह है कि कम कीमत में अच्छी शर्ट मिलने से समूह को काम इतना मिल रहा है कि वह मांग के सापेक्ष पूरा माल तैयार भी नहीं कर पा रही हैं। फुटकर व थोक में शर्ट की बिक्री के अलावा ई-सरस वेबसाइट के माध्यम से इनके पास डिमांड आ रही है। 100 शर्ट ऑनलाइन भी बेच चुकी हैं।

कॉफी टेबल बुक में शामिल हैं उत्पाद
कोरोना काल में समूह ने करीब 5000 मास्क बनाकर भी बेचे थे और गर्मी में बरमूंडा तैयार कर भी महिलाएं बेचती हैं। काम अच्छा होने से एनआरएलएम समूह को बैंक से सीसीएल के तीन लाख मिल चुके हैं। इस धनराशि से महिलाएं अपना कारोबार लगातार बढ़ा रही हैं।
उपायुक्त स्वत: राेजगार डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि श्रीबांके बिहारी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शर्ट बनाने का बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो नोएडा व कुंभ मेला प्रयागराज में स्टॉल लगवाया गया। प्रदेश स्तर से कॉफी टेबल बुक में भी इनके उत्पाद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें