फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से सर्दी बढ़ी, आलू व तंबाकू को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। जैसे-जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार रात हुई बारिश से तापमान में अचानक कमी आई है। बेमौसम बारिश से आलू, तंबाकू की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं चना, मटर, गेहूं की फसलों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन


देर रात से सुबह तक बूंदाबांदी के साथ बारिश होती रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते मौसम काफी तेजी से बदला। लोगों को ठंडक महसूस हुई। लोग गर्म कपड़ों के साथ ही घरों से निकले। शादी समारोह के आयोजनों में परेशानी हुई। गेस्ट हाउस में खुले आसमान के नीचे दावत आदि के इंतजाम में बड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
गांव जौंरा निवासी किसान आदेश दीक्षित व संजू दीक्षित ने बताया यह बारिश गेहूं, मटर, चना आदि फसलों के लिए तो लाभदायक है। ज्यादा बारिश इन फसलों का भी नुकसान करेगी। आलू व तंबाकू की फसल के लिए यह बारिश नुकसानदेय है। खेतों में आलू तैयार है। खोदाई भी चल रही है। ऐसे में बारिश नुकसानदेय है। तंबाकू में अभी बारिश के पानी की जरूरत नहीं है। इस बारिश से खेत में घास ज्यादा बढ़ेगी, और पत्ता भी कमजोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें