फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहन नहीं होगी अनुशासनहीनता

Mon, 16 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी में अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये बात यहां समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कही। सपा नेताओं की शिकायताें पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से बात करने को कहा। यह भी कहा कि पार्टी जनहित में काम करने में विश्वास रखती है। अनुशासनहीनता को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


सलोवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं हो सकता है। अनुशासनहीनता करने वालाें पर कार्रवाई तय है। कहा कि उन्हें जानकारी हुई है कि कुछ सपा नेताओं ने अनुशासनहीनता की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि  जिन लोगों ने जमीनाें  पर अवैध कब्जा कर रखा है उनकी शिकायत पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से की जाएगी। इसमें कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों से उनकी सरकार में कानून व्यवस्था सही है।

जहां  गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, वहां सरकार कार्रवाई करती है। सपा  सरकार ने किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए कई योजनाएं चालू की हैं।  इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस दी गईं। सरकार ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे उन्हें पूरा किया है। सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने के लिए  नेता और कार्यकर्ता  गांव गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, लोहिया वाहनी के महामंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव अकरम सिद्दीकी, मंदीप यादव, रजत क्रांतिकारी, अनिल यादव समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें