फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 21 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकल व्यक्ति ही जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। बाहरी व्यक्ति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी जिले के ही उम्मीदवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट देगी। रविवार से शुरू हो रहे राजेंद्र नगर महोत्सव को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात अमृतपुर विधानसभा के विधायक व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को शुरू होने वाले राजेंद्र नगर महोत्सव में पिता राजेंद्र सिंह यादव के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अपने पिता स्व. राजेंद्र सिंह यादव की याद में महोत्सव का आयोजन करते हैं। इस बार पिता के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। यह उनका निजी कार्यक्रम है। इसमें पार्टी के सभी विधायकों का सहयोग रहेगा। राजेंद्र नगर महोत्सव में जिले की सरकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही स्टाल लगाकर किसानों को अनुदान पर खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि मुहैया कराए जाएंगे। 22 से 28 नवंबर तक महोत्सव का आयोजन होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के सवाल पर विधायक ने कहा कि फर्रुखाबाद का ही प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। अध्यक्ष भी सपा का ही बनेगा। इस अवसर पर कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, आरके यादव और मनमोहन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें