फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति को मारने आए हमलावर से पत्नी ने छीना तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी नगला में बुधवार शाम महिला ने पति पर हमला करने आए युवक के हाथ से तमंचा छीन लिया। पुलिस ने तमंचा बरामद कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव कुम्हारी नगला निवासी अवनीश के अनुसार, गांव के ही कमलेश से उसकी रंजिश चल रही है। बुधवार की शाम कमलेश अपने साथियों के साथ तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा। तभी अवनीश की पत्नी शीला देवी ने साहस दिखाते हुए हमलावर के हाथ से तमंचा छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी भाग निकला। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और शीला देवी से 315 बोर का तमंचा कब्जे में ले लिया।। थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि कमलेश के खिलाफ धारा आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें