फोटो-20 नवाबगंज थाने में महिला सिपाही के साथ हत्यारोपी अनुपम। संवाद
बृहस्पतिवार रात डंडे से पीट-पीटकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। गांव बघौना में बृहस्पतिवार रात हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी व दोनों नाबालिग बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद पत्नी को जेल और नाबालिग बेटों को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
गांव बघौना निवासी रामकुमार शाक्य की उसकी पत्नी अनुपम ने अपने 16 वर्षीय व 10 वर्षीय बेटों के साथ मिलकर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भाई आकाश शाक्य ने रामकुमार की हत्या करने के आरोप में तीनों के खिलाफ शुक्रवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें तीनों पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया।
इसके बाद पुलिस ने देर रात तीनों को गिरफ्तार कर लिया हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया। शनिवार सुबह क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने अनुपम व उसके दोनों पुत्रों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।