फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से वार्ड में मरीजों को न देखने पर हंगामा

Mon, 08 Oct 2018 11:04 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
फिजीशियन कक्ष के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। दो दिन से इमरजेंसी बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों को डॉक्टर के देखने न पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया। इसको लेकर उनकी बाल रोग विशेषज्ञ से नोकझोंक भी हुई। ओपीडी में महज दो डॉक्टरों के बैठने से मरीजों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। ओपीडी में सोमवार 1450 नए पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन


कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव बांकेपुरवा कड़हर निवासी श्यामनारायण का दस वर्षीय बेटा दीपक लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी बच्चा वार्ड में दस दिन से भर्ती है। जहानगंज के गांव मांझी निवासी रामलखन का सात वर्षीय बेटा अर्पित तीन दिन से उसी वार्ड में भर्ती है। दोनों के ही परिजनों का कहना है कि दो दिन से कोई डॉक्टर वार्ड में बच्चों को देखने नहीं आया है। इससे बच्चों की हालत बिगड़ रही है।

जानकारी करने पर पता चला कि बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसपी सिंह अवकाश पर चले गए हैं। इस पर परिजन बाल रोग विशेष डा. राजेश तिवारी के पास पहुंच गए। वहां उन्होंने बच्चों को देखने की बात कही। इस पर उन्होंने देखने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सीएमएस का काम वही देख रहे हैं। उनके पास समय नहीं है कि वार्ड में पहुंच सकें। इसको लेकर परिजनों की उनसे नोकझोंक हो गई। बाद में परेशान परिजन वापस चले गए।
विज्ञापन


इधर, ओपीडी में सोमवार को डा. नन्हूमल व डा. अशोक कुमार ने ही मरीजों का इलाज किया। भीड़ अधिक होने से जल्द दिखाने के चक्कर में मरीजों में धक्कामुक्की होती रही। ईएनटी स्पेशलिस्ट व हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने वाले बोर्ड में लगी थी। यह दोनों सीएमओ कार्यालय में ड्यूटी पर चले गए। ओपीडी में 1450 नए पर्चे बने। सीएमएस का प्रभार संभाले डा. राजेश तिवारी ने बताया कि कुछ डाक्टरों के अवकाश पर होने और दो डाक्टरों के दिव्यांग बोर्ड में चले जाने से दिक्कत आई। वार्ड में दूसरे डॉक्टर से मरीजों को दिखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें