फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोल्ड स्टोरेज की दीवार तोड़ते समय बीम गिरने से मजदूर की दबकर मौत

Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोल्ड स्टोरेज की पुरानी दीवार तोड़ते समय बीम गिरने से मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों ने शव उठाने का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शव उठाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विद्यावती नगर निवासी प्रेमचंद का पुत्र सरोज बहेलिया (45) दुबे कोल्ड स्टोरेज में संचालित डेयरी की पुरानी दीवार गुरुवार को तोड़ रहे थे। इसी दौरान पुराना बीम सरोज के ऊपर गिर गया जिससे वह दब गए। यह देख राजमिस्त्री अजीत कुमार आदि ने मलबा हटाकर सरोज को निकाला। निजी वाहन से सरोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मजदूर गोविंद, विशाल तथा सोनू ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पत्नी ललिता देवी, भाई मनोज, मां मुन्नी देवी आदि परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक के तीन बच्चे गगन (9), निशांत (6) व पुत्री नम्रता (11) हैं। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। घटनास्थल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिसबल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान परिजनों ने शव उठाने को लेकर आना-कानी की। उप निरीक्षक उदयपाल सिंह राजावत के समझाने पर परिजन माने।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजमिस्त्री अजीत कुमार ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में छह महीने से कार्य चल रहा है। दो दिन पहले ही कोल्ड स्टोरेज में संचालित डेयरी की पुरानी दीवार को तोड़ने का काम शुरू किया गया था। पुरानी दीवार की बीम गिरने से सरोज की दबकर मौत हो गई।कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें