फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चोर-चोर का शोर मचाया तो संदिग्धों ने मारी गोली

विज्ञापन
फोटो-3 आशीष राजपूत। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव सादरपुर में पत्नी को खेतों से शौच कराकर घर आते समय मकान के बाहर कुछ लोगों को देख युवक ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। संदिग्धों ने युवक को गोली मार दी। सीने व कंधे के बीच लगी गोली से वह लहूलुहान हो गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सादरपुर निवासी मुलायम सिंह ने बताया कि उनका भतीजा आशीष राजपूत (21) सोमवार रात करीब 12 बजे अपनी पत्नी प्रीती को शौच कराने खेतों में ले गया था। दोनों घर लौट रहे थे, तभी मकान से कुछ दूरी पर खड़े तीन-चार संदिग्धों को देख आशीष ने चोर-चोर का शोर मचाया। आसपास के लोग जागते कि उससे पहले ही संदिग्धों ने गोली चला दी। गोली आशीष के सीने व कंधे के बीच में जा लगी। गोली की आवाज और पत्नी की चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग आ गए। मुलायम का कहना है कि उनका मकान कुछ दूरी पर है। मां अनीता और मुलायम सिंह आशीष को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मुलायम ने बताया कि आशीष के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। एक बेटी प्रांजली है। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। सीओ अलीगंज राजेश कुमार ने बताया कि घर पर आशीष की पत्नी मिली थी। उसने भी संदिग्ध लोगों के गोली मारने की बात बताई है। परिवार के अधिकांश लोग बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। परिवार के सभी लोगों के पहुंचने पर ही असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें