फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो किशोर ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली पर दीये जलाते समय छोटे भाइयों से विवाद करने पर मां ने किशोर को डांट दिया। इस बात पर शुक्रवार सुबह उसने बाग में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कंपिल-कायमगंज रोड स्थित एक गांव में दिवाली पर पंद्रह वर्षीय किशोर छोटे भाइयों के साथ दीये जला रहा था। इस दौरान उसका भाइयों से विवाद हो गया।
किशोर ने भाइयों को पीट दिया। इस पर मां ने किशोर को डांट दिया। किशोर ने परिवार के सदस्यों के साथ दिवाली मनाई।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह खेतों की ओर चल गया। दोपहर को गांव के लोगों ने उसका शव बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। किशोर के चार भाई व दो बहनें हैं। दूज से एक दिन पूर्व भाई की मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें