फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के अंतिम दर्शन करने गया पति तो लगा ली फांसी
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। रोकने के बाद भी पति के मां के अंतिम दर्शन करने जाने से गुस्साई महिला ने घर में दुपट्टे के फंदे से गला कसकर जान दे दी। मायके वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
क्षेत्र के गांव भुड़िया भेड़ा निवासी किसान अजीत बाथम की मां उर्मिला देवी (75) बड़े बेटे हरिश्चंद्र के पास गांव में ही अलग मकान में रहती थीं। मंगलवार दोपहर को उनका निधन हो गया। अजीत की पत्नी ज्योति (28) ने पति को मां के अंतिम दर्शन के लिए जाने से रोका।
विज्ञापन

फिर भी वह भाई हरिश्चंद्र के दरवाजे पर पहुंच गया। इसके बाद मां के शव को सुरक्षित करने के लिए पांचाल घाट पर बर्फ लेने चला गया। इससे ज्योति गुस्सा गई और देर शाम को उसने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।
अजीत जब घर पर गया तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने शव को फंदे से उतार लिया। सूचना पर ज्योति के मायके वाले भी जनपद हरदोई के सांडी से आ गए। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। तहसीलदार संतोष कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ज्योति की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका पुत्र कन्हैया (3) और छह माह की बेटी है। ज्योति की बड़ी बहन की शादी अजीत के बड़े भाई रामवीर के साथ हुई है। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें