फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दबंगों ने काटी फसल तो मां-बेटी ने दी आत्महत्या की धमकी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के ऑफीसर्स क्लब में हुए तहसील सदर के समाधान दिवस में एसडीएम के साथ अपर आयुक्त न्यायिक ने भी शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

इस दौरान शिकायत करने बेटी के साथ पहुंची वृद्धा ने कहा कि दबंगों ने फसल काट ली अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लेखपाल व पुलिस एक-दूसरे के पास भेजकर चक्कर कटवा रहे हैं। सुनवाई न हुई तो वह आत्महत्या कर लेंगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी शिकायतें सुन रहे थे। इसमें अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर भी मौजूद थे। इसी दौरान फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी उर्मिला देवी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि गांव कुटरा की कटरी स्थित उनकी कृषि भूमि पर सरसों व गेहूं की फसल खड़ी थी। सिविल लाइन मड़ैया निवासी दबंगों ने उनकी सरसों की फसल काट ली। कटी फसल उन्हें उठाने नहीं दे रहे। उसे व उसके पुत्र ध्रुव को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस व लेखपाल सुनवाई न कर एक-दूसरे के पास चक्कर कटवा रहे हैं। यह सब दबंगों से मिले हुए हैं। कहा कि यदि सुनवाई न हुई तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगी। यह सुनकर अधिकारी हरकत में आए। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने मां-बेटी को समझाया और कहा कि फसल काटने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराओ, पूरा सहयोग किया जाएगा। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वह वापस चली गईं।
गांव नीवलपुर टटिया की प्रधान पूजा ने शिकायत की कि 22 फरवरी की शाम उनके भाई धर्मवीर व अतुल को भैरोघाट मंदिर के पास अमेठी कोहना निवासी दबंग युवकाें ने जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जानकारी पर वह भी मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी गाली गलौज की। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
गांव गोसरपुर निवासी नरेंद्र सिंह ने कहा कि तालाब की भूमि पर राजस्व निरीक्षक ने गलत आख्या लगा दी। अब राजस्व निरीक्षक को बचाने के लिए झूठी रिपोर्ट लगाई जा रही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। गांव लखरौआ निवासी जयवीर सिंह ने शिकायत की कि भ्रष्टाचार के मामले में प्रधान व सचिव से एक लाख 10 हजार 290 रुपये की रिकवरी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। प्रधान व सचिव के वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग की शिकायतें सर्वाधिक रहीं। एसडीएम महेंद्र सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-

अपर आयुक्त ने तहसील का किया निरीक्षण
अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के बाद तहसील सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील का रिकॉर्ड व लंबित मामलों की पत्रावलियां देखीं। इस दौरान तहसील भवन जर्जर होने का मुद्दा उठने के साथ कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान न होने की समस्या बताई गई। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि अपर आयुक्त ने तहसील भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। उन्होंने समस्या निस्तारण कराने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें