फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ते समय पोल से गिरकर लाइनमैन घायल

Mon, 01 Aug 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बैंक की लाइन जोड़ने के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन को अचानक सप्लाई शुरू होने से करंट लग गया। इससे वह पोल से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



विकास भवन के पास स्थित यूनियन बैंक के बिजली तारों पर पेड़ की डाल रविवार को टूटकर गिर गई थी। इस कारण बैंक की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सोमवार को बैंक खुलने पर बिजली सप्लाई न होने पर तार जुड़वाने के लिए अवर अभियंता से मैनेजर विनोद कुमार ने बात की। सोमवार की दोपहर लाइनमैन रामआसरे ने उपकेंद्र से शटडाउन लिया और विकास भवन पहुंच कर तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ गया।

अचानक सप्लाई शुरू होने से लाइनमैन को करंट लगा और वह नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लाइनमैन के गिरने से विकास भवन, डीआरडीए कार्यालय के कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर आ गए। जिला पंचायत सदस्य आदित्य कुमार राठौर अपनी गाड़ी से लाइनमैन को लोहिया अस्पताल लेकर आए। जानकारी मिलने पर अवर अभियंता संदीप कुमार, एसडीओ राहुल बाबू कटियार, एसडीओ शैलेंद्र कुमार कटियार और एक्सईएन एसके शर्मा पहुंचे।
विज्ञापन


एक्सईएन ने घायल लाइनमैन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। एक्सईएन ने बताया कि लाइनमैन का उपचार कराया जा रहा है। शटडाउन किसके कहने पर हटाकर बिजली सप्लाई शुरू की गई। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें