फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली

Tue, 04 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बिजली के तार आपस में टकरा गए। इसकी चिंगारी से गेंहू की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।


कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरा निवासी चंद्रशेखर के खेत में मंगलवार को बिजली के तार टकराने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे गेंहू की फसल जलने लगी। आग देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए।

जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक लगभग दो बीघा फसल जल कर राख हो गई थी। चंद्रशेखर ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उसका करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वे लोग विभागीय लोगों से झूलते तारों को ठीक कराने के लिए मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उसने बताया कि मंगलवार की सुबह तार को सही किया गया और फिर से वह आपस में टकरा गए। चंद्रशेखर ने इस घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें