फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: थ्रेशर के ब्लेड में धार लगाते निकली चिंगारी से जला गेहूं

विज्ञापन
फोटो-30 गांव सिकंदरपुर अगू में आग लगने से खेत में जलती गेहूं की फसल। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अगू में शुक्रवार शाम थ्रेशर के ब्लेड में धार लगाते समय निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक गेहूं की फसल का ढेर राख में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अगू (नगला भूड़) निवासी विजय सिंह का पांच बीघा खेत गांव के पास है। शुक्रवार शाम विजय सिंह परिजन के साथ खेत में कटे पड़े गेहूं इकट्ठे कर लिए। गेहूं काटने के लिए थ्रेसर आने पर चालक मशीन से थ्रेसर के ब्लेड में धार लगाने लगा। धार लगाते समय निकली चिंगारी से गेहूं के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते धू-धूकर लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बावजूद ग्रामीण गेहूं की फसल बचा नहीं सके और फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित विजय ने बताया कि आग से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। तहसील प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें