फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धमाके के साथ फटा वेल्डिंग टैंक, कारीगर बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में अलमारी बनाने के एक कारखाने में गैस वेल्डिंग करते समय शुक्रवार दोपहर टैंक में धमाका हो गया। वेल्डिंग कर रहा कारीगर भागकर बाहर निकला। गनीमत रही कि उसके चोटें नहीं आईं। धमाका सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। कारीगर ने कुछ देर पहले ही टैंक में कार्बाइड और पानी डाला था। जिसकी वजह से टैंक फट गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला दाउद खां निवासी नजम खान का अलमारी बनाने का कारखाना है। वह खुद ही अलमारी बनते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने गैस वेल्डिंग के टैंक में पानी भरकर कार्बाइड डाला। इसके बाद कुछ दूरी पर अलमारी बनाने के लिए वेल्डिंग करने लगे। इसी दौरान अचानक काफी तेज धमाका हुआ। नजम खान भागकर कारखाने से बाहर निकल आए।
धमाका इतनी तेज था कि पड़ोस के लोग भी घरों से निकले। उन्हें शक हुआ कि कुछ विस्फोटक फटा है। कुछ देर बाद हिम्मत करके अंदर गए, तो गैस वेल्डिंग का टैंक फटा दिखा। तब राहत की सांस ली। नजम ने बताया कि उनका परिवार दूसरे मकान में रहता है। अलमारी बनाने के दो-तीन कारखाने हैं। यहां अलमारी बनाने के लिए गैस वेल्डिंग का काम किया जाता है। दूसरे कारखाने में पूरी तैयार होती है। गनीमत रही कि वह टैंक से काफी दूरी पर थे। यदि पास में होते तो दुर्घटना का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें