शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गौमुख से चलकर गंगासागर जा रही गंगा
अमृत कुंभ जनजागरण यात्रा का नगरवासियों ने स्वागत किया। यात्रा के साथ चल
रहे शांतिकुंज के सदस्यों ने लोगों से गंगा को अविरल और स्वच्छ रखने में
सहयोग करने की अपील की।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गंगा अमृत
कुंभ जनजागरण यात्रा के नगर में पहुंचने पर गायत्री धाम शिवाला भवन में
लोगों ने आरती उतार कर गंगा कुंभ का स्वागत किया। यात्रा के साथ आए अंचल
प्रभारी ओमपाल शर्मा, टोली नायक आरएन व्यास व नायक ज्वाला प्रसाद ज्ञानी ने
बताया कि निर्मल गंगा जन अभियान के तीसरे चरण में यात्रा की शुरुआत 21
सितंबर से की गई है।
इसके तहत समर्पित कार्यकर्ता पदयात्रा कर गंगा के
दोनों तटों के आस पास रहने वालों को गंगा को स्वच्छ रखने और उसकी व्यवस्था
की जानकारी गोष्ठियों के माध्यम से दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस
यात्रा का उद्देश्य गंगा को अविरल रखने के लिए सफाई पर ध्यान देना है।
यात्रियों ने नगरवासियों से अभियान में सहयोग की अपील की।
इस दौरान
पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, डा. शरद गंगवार, उमेश गुप्ता, सुरेंद्र
गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित सेठा, शरीफ खां, रियाजुद्दीन, फैशर खां,
मुख्तयार खां, नरेद्र गुप्ता, नवीन रस्तोगी, सुधाकर दुबे, सरिता दुबे,
शिवकुमार चौरसिया, गोविंद सिंह, रामेंद्र गुप्ता, देवेेंद्र गुप्ता, मुन्ना
लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।