फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाजी और भारत्तोलन में फतेहगढ़ का रहा दबदबा

Sun, 24 May 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर पुलिस जोन की अंतर जनपदीय भारत्तोलन व मुक्केबाजी प्रतियोगिता का धूमधाम से समापन हुआ। मुक्केबाजी और भारत्तोलन प्रतियेगिताओं में  फतेहगढ़ की टीम ने बाजी मारी। स्व: ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्टस स्टेडियम फतेहगढ़ में अंतर जनपदीय प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। आई जोन आशुतोष पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरुषों की बाक्सिंग चैंपियनशिप में फतेहगढ़ की टीम ने 10 अंक अर्जित कर विजेता शील्ड पर कब्जा जमाया। वहीं महिला
विज्ञापन


वर्ग में कानपुर नगर की टीम ने 6 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत्तोलन प्रतियेगिता के पुरुष वर्ग में 170 अंक जीतकर फतेहगढ़ की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। महिला वर्ग में 149 अंक के साथ फतेहगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान पाया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि खेलों से हमें टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की रक्षा करते हुए भी अपने व्यस्त समय में खेलकूद के

लिए समय निकाल लेती है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आईजी ने एसपी विजय यादव की सराहना की। समापन सत्र में हुए बाक्सिंग के फाइनल मुकाबले के 75 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर नगर के गजेंद्र ने झांसी के विशाल सिंह को हराया। वहीं महिला वर्ग के 81 किलो भारवर्ग के मुकाबले में झांसी की
विज्ञापन


कांती देवी ने जालौन की रजनी मिश्रा को हराया। प्रतियेगिता में निर्णायक की भूमिका प्रबल पाठक, सर्वेंद्र सिंह, महेश यादव, संजीव कटियार, प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह, सचिन सिंह व प्रिंस विशाल दीक्षित ने निभाई। इस मौके पर एएसपी आरबी चौरसिया, आरआई लाइन सुरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद आरपी सिंह, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें