फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार वाले दिन साप्ताहिक बंदी, ग्रामीण व व्यापारी परेशान

Mon, 23 Jul 2018 11:21 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कंपिल में सोमवार को बंद रहा बाजार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
जिले की नगर पंचायत कंपिल में सोमवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है। इसी के चलते सोमवार को पहली बार कस्बे का बाजार बंद रहा। बाजार वाले दिन बंदी होने से ग्रामीणों व दुकानदारों को समस्या का सामना करना पड़ा। इससे लाखों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


 कंपिल में करीब 25-30 सालों से सोमवार व शुक्रवार को बाजार लगता है। इस दिन करीब 120 गांवों व 50 मजरों के ग्रामीण बाजार करने आते हैं। अचानक सोमवार को की गई बाजार बंदी से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण कंपिल में बाजार करने आए। बंदी होने से उन्हें खाली हाथ जाना पड़ा। व्यापारी आशीष भारद्वाज,  ऋषभ गुप्ता, कुलदीप सैनी, अजम खान, निशांत सैनी, मनोज कुमार, हेतराम शाक्य और किशन गुप्ता ने कहा कि वर्षों से सोमवार व शुक्रवार को बाजार लगता आ रहा है। सोमवार को बाजार बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ है। सोमवार व शुक्रवार को छोड़कर किसी भी दिन साप्ताहिक बंदी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें