फर्रुखाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मंडलीय मनोवैज्ञानिक पूनम सिंह ने कहा कि नौ नवंबर को छात्रवृत्ति परीक्षा होगी। उन्होंने परीक्षा में बरती जाने वाली सभी प्रकार की सावधानियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के अंदर से परीक्षा का डर दूर भगाने के तरीके बताए। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एसआरजी यदुराज सिंह पाल ने बच्चों को ओएमआर शीट भरने के तरीके बताए। एसआरजी रुचि वर्मा तथा शिक्षक अनुज कटियार ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाचार्य सुधीर कुमार मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।