फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छावनी जाने वाली सड़क पर जलभराव, निकलना मुश्किल

विज्ञापन
मोक्षधाम जाने वाले मार्ग पर भरा नाले का पानी। 
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर नाला चोक होने के चलते छावनी क्षेत्र और मोक्षधाम जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया। इससे जहां एक ओर अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कत हुई। वहीं बृहस्पतिवार को गंगा स्नान करने के लिए आने वाले स्नानार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की ओर से जाने वाले गंदे पानी का नाला पांचालघाट चौराहे पर गिरता है। हाईवे के चौड़ीकरण से पूर्व नाले का पानी खाली जमीनों में कट जाता था। लेकिन हाईवे पर नाला निर्माण होने के बाद से शहर क्षेत्र सहित अमेठी कोहना और भगुआ नगला नाले का पानी भी पांचाल घाट चौराहे पर एकत्र होने लगा। नाला सफाई न होने से चोक हो गया है।
करीब 10 दिन पहले से यह दिक्कत चली आ रही है। ज्यादा जलभराव होने पर ग्राम पंचायत की ओर से पंपिंग सेट लगाकर नाले में भरे पानी को सड़क पर फेंक दिया जाता है। इससे कुछ राहत मिलती है, लेकिन फिर से जलभराव की स्थिति बन जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी मोक्षधाम जाने वालों को हो रही है।
विज्ञापन

चौराहा पर ही हनुमान मंदिर और मिठाई की दुकान में जलभराव हो रहा है। जिला प्रशासन पांच जून को दशहरा पर गंगा स्नान के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत की ओर से नाला साफ न कराने से गंगा स्नान करने के लिए आने वाले स्नानार्थियों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा। अगर बरसात हुई तो हाईवे सहित सभी सड़कों पर तालाब बनना निश्चित है। सोता बहादुरपुर के ग्राम प्रधान नसरुद्दीन ने बताया कि जल्द ही नाले की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें