फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से हर ओर जलभराव, दोपहर बाद घर से निकल पाए लोग

विज्ञापन
फोटो-28, भोलेपुर में भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में रविवार से हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रही। प्रशासन ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। चारों ओर जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों समेत सरकारी कार्यालय परिसरों में जलभराव हो गया। कई जगह कार्यालय भवन में पानी टपकने लगा। लोगों की मुसीबत कम नहीं हुई हैं। दोपहर बाद खुले मौसम से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन के बाद रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सोमवार सुबह फुहार पड़ती रही। सुबह करीब 08:30 बजे बारिश थमी तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। लोग आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकले। दोपहर करीब 2 बजे के बाद तेज बरसात ने लोगों को कोई भी काम करने का मौका नहीं दिया। जिले में 106.60 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गई। सदर तहसील में सर्वाधिक 74.20 मिमी बारिश हुई।
अमृतपुर तहसील क्षेत्र में 21 मिमी तथा कायमगंज में 11.40 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जनपद में औसत वर्षा 35.53 मिमी रही। रात में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। मंगलवार सुबह मौसम कुछ देर के लिए खुला। सुबह आठ बजते ही मूसलाधार बारिश से सभी रास्ते जलमग्न हो गए। दोपहिया वाहन लेकर जो लोग निकले, वह जहां के तहां थम गए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग के अलावा, रेलवे रोड, ठंडी सड़क, लाल सराय आदि सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं शहर के बढ़पुर, नेकपुर, हाथीखाना, गंगानगर, पांचालघाट, भीकमपुरा, भोलेपुर आदि स्थानों पर जलभराव से लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। दोपहर को एकदम धूप खिल गई। इससे छोटे दुकानदारों के अलावा ठेली लगाने वालों को राहत मिली। बाजार में बरसात के चलते सन्नाटा पसरा रहा।
बरसात के चलते लोहिया अस्पताल में मरीजों की संख्या कम रही। वहीं स्कूलों में भी बच्चों की संख्या में कमी देखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बुधवार को भी जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से फसलों को कुछ नुकसान होने की संभावना है।

फोटो-28, भोलेपुर में भरे पानी से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें