फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से पांच मोहल्लों की जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कटरा नुनहाई में हैंडपंप पर पानी भरती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की जलापूर्ति नगर पालिका और जल निगम की मनमानी के बीच फंस गई है। जल निगम ने पल्ला पार्क में काम शुरू किया, तो पाइप लाइन में 18 फरवरी को फाल्ट आ गया। जिससे मोहल्ला अढ़तियान, नुनहाई, पल्ला तालाब पश्चिम, पलरिया और कटरा में जलापूर्ति ठप हो गई। चार दिन बाद भी न तो पालिका ने इस ओर कोई ध्यान दिया और न ही जल निगम ने। जिससे मोहल्लावासी परेशान हैं। बूंद-बूंद पानी के लिए हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगाए खड़ें है। नगर पालिका का कहना है कि उसने जल निगम और डीएम को लिखित सूचना दे दी है। पानी से परेशान आम जनता पालिका से बेहद नाखुश हैै।
विज्ञापन

आमने-सामने
लाइन पर जल निगम काम कर रहा है। ईओ की तरफ से जल निगम के अधिशासी अभियंता और डीएम को भी पत्र भेज दिया गया है। पता नहीं कहां खराबी है। सही नहीं कर पा रहे हैं। -गौरव मिश्रा, जेई, जलकल नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन

पाइप लाइन का बैंड दिक्कत दे गया था। उसे ठीक कराया जा रहा है। उम्मीद है जल्द ही सही हो जाएगा। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
-सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें