फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भूमिगत केबल डालने में फटी पानी की पाइपलाइन

Sun, 23 Feb 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन फटने के बाद खोदा गया गड्डा। - फोटो : पानी की पाइप लाइन फटने के बाद खोदा गया गड्डा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नेकपुर कला में बंद रेलवे क्रासिंग के पास मोबाइल कंपनी की भूमिगत केबल डालते वक्त शनिवार तड़के पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे करीब 100 घरों में पानी का संकट गहरा गया। आपूर्ति के वक्त सुबह-शाम लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

नेकपुर में पहले लकूला पानी की टंकी से पेयजलापूर्ति की जाती थी। नेकपुर चौरासी में पानी की टंकी बनने के बाद बंद रेलवे क्रासिंग के नजदीक बॉल्व लगाकर पाइपलाइन बंद करवा दी गई थी। इससे करीब 100 घरों में ही पानी की आपूर्ति की जाने लगी। शनिवार तड़के एक मोबाइल कंपनी ने भूमिगत केबल डालते वक्त लापरवाही के चलते वाल्व के पास पाइपलाइन तोड़ दी। इससे पानी की धार निकलने लगी।
सुबह पानी की आपूर्ति शुरू हुई, तो लाखों लीटर पानी फैल गया। इससे करीब 100 घरों में पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई। यही नहीं तेज धार से पानी निकलने की वजह से एसआर रोड पर बने 500 से अधिक आवासों में पानी का प्रेशर भी कम हो गया। इससे लोगों को दिक्कतें खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

रविवार दूसरे दिन भी कार्यदायी संस्था ने मरम्मत का काम शुरू नहीं किया। हालांकि एक बड़ा गड्ढा खोदा गया है। लेकिन दिन भर पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की गई। शाम को पानी की आपूर्ति होने पर मोटी धार निकलती दिखी।
-
लोगों की बातचीत मिलेगी:::
-
पाइपलाइन फट गई थी। संबंधित कंपनी के जिम्मेदारों को मरम्मत के लिए कहा है। वह सोमवार तक मरम्मत कर देंगे। लाइन जहां पर फटी है, वहां वाल्व लगा है। पानी की लोगों को अधिक परेशानी नहीं है। - नीरज वर्मा, लकूला जोन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें