फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद छात्र की हत्या करने का आरोपी गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुकर्म के बाद की थी हत्या, गया जेल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कुकर्म के बाद छात्र की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी मंगलवार को छात्र को आम के बाग में ले गया था। वहां उसके सिर में ईंट मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद गला कसकर जान ले ली।
रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय छात्र 8 जून को लिंजीगंज से वापस आ रहा था। रास्ते में गांव का असफाक उर्फ मिन्ने उर्फ सारिक उर्फ बबलू मिल गया। उसका छात्र के घर पर आना जाना था। छात्र उसे चाचा बुलाता था। वह छात्र को अमरूद के बाग में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। छात्र के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मार दी। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रस्सी से उसका गला कस दिया और भाग आया।
विज्ञापन

उधर पिता ने उसी दिन रात को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार सुबह नौ बजे कादरी गेट चौकी के अमरूद के बाग में बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण व हत्या के मुकदमे में तरमीम कर लिया। खुलासे के लिए कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी सहित एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा को लगाया गया था। पुलिस ने रविवार को अमेठी जदीद मोड़ से आरोपी असफाक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छात्र से कुकर्म का प्रयास किया था। उसके विरोध करने घबराकर उसके सिर पर ईंट मार दी और बाद में रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली। वार्ता के दौरान एएसपी अजय प्रताप व सीओ सिटी नितेश सिंह मौजूद रहे। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पहले भी कई बार चुका था कुकर्म का प्रयास
आरोपी ने बताया कि पहले भी कई बार छात्र को कई बार ले जाकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया था। हर बार उसको समझा देता था लेकिन मंगलवार को वह जोर जोर से चीखने लगा। इस पर मार डाला। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी ने यह बात पूछताछ में कई बार बताई। गुनाह कबूल करने से पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन

आरोपी पर रासुका लगाने की तैयारी, पुलिस ने किया रूट मार्च
छात्र की हत्या की घटना से गांव में तनाव का माहौल है। रविवार को कोतवाल के साथ पांचालघाट व कादरीगेट चौकी इंचार्ज फोर्स लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने रूट मार्च कर ग्रामीणों से भयमुक्त रहने की अपील की। गांव के लोगों से कहा कि कोई भी सूचना हो तत्काल पुलिस को दें। पुलिस दो घंटे तक गांव में रही। सूत्रों की माने तो पुलिस आरोपी पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें