फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वार्ड बॉय का चार दिन का वेतन काटा, चेतावनी पत्र

Sun, 21 Apr 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छुट्टी बचाने के लिए उपस्थिति रजिस्टर पर सफेद स्याही लगाने के मामले में डीएम की सख्ती के बाद जांच की गई। जांच कर रहे डॉक्टरों ने वार्ड बॉय का चार दिन का वेतन काट की संस्तुति कर दी है। यही नहीं संबंधित वार्ड बॉय को चेतावनी पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में स्टाफ की मनमानी से कई बार रात और दिन में जीवन रक्षक सेवा में शामिल ऑक्सीजन प्लांट बंद रह चुका है। 23 मार्च की रात ड्यूटी वार्ड बॉय उमाकांत बिना बताए गायब हो गया। लिहाजा रात भर ऑक्सीजन प्लांट बंद रहा। यही नहीं वार्ड बॉय ने एक माह में चार डे-ऑफ की बजाय उपस्थिति पंजिका पर 20 से 26 मार्च यानी सात दिन का डे-ऑफ लगाया। इस मामले का जब खुलासा हुआ, तो पीकू वार्ड के ही जिम्मेदारों ने 20, 25 व 26 मार्च के कॉलम में सफेद स्याही लगा दी और 25 मार्च के कालम में सफेद स्याही के ऊपर हस्ताक्षर कर दिए। सरकारी रजिस्टर पर फ्लूड लगाने का मामला अमर उजाला ने 27 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिलाधिकारी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को जांच कराने के आदेश दिए। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. हरेंद्र चौहान और पीकू वार्ड प्रभारी डॉ.विवेक सक्सेना से जांच कराई। जांच अफसरों ने उपस्थिति रजिस्टर तलब कर जांच की। टीम ने उपस्थिति रजिस्टर पर सफेद स्याही लगाने के मामले में वार्ड बॉय उमाकांत को ही दोषी माना। जांच टीम ने 11, 20, 25 व 26 चार दिन का वेतन काटने की संस्तुति कर आरोपी वार्ड बॉय को चेतावनी पत्र दिया। आगे लापरवाही मिलने पर नौकरी से निकालने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अन्य जो भी लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें भी चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें