फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइज्जती होने पर सपा नेता ने वार्ड ब्वाय को पीटा

Wed, 11 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज के बारे में मुकम्मल जानकारी न देना सपा नेता को अपनी बेइज्जती लगी। उन्होंने आव देखा न ताव अपना गुस्सा तत्काल वार्ड ब्वाय पर उतार दिया। सपा नेता द्वारा वार्ड ब्वाय को पीटने से अन्य कर्मचारी नाराज हो गए और सीएमएस को ज्ञापन देकर हड़ताल की चेतवानी दी है।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में बुधवार की सुबह 8 से दो बजे तक वार्ड ब्वाय रवींद्र श्रीवास्तव की ड्यूटी थी। सुबह करीब 9 बजे सपा नेता मुन्ना यादव आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। यहां उन्होंने वार्ड ब्वाय से अस्पताल में भर्ती मरीज अरविंद के बारे में पूछा।  इसको लेकर सपा नेता और वार्ड ब्वाय में नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि इसी बीच सपा नेता ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। फार्मासिस्ट हरिश्याम सिंह ने बीच में पड़ कर मामला शांत कराया। यह जानकारी मिलते ही

अस्पतालकर्मी  राकेश कुमार, राजकुमार, गुड्डू, कमलेश चौधरी, मनोज कुमार, राजू समेत तमाम कर्मचारी जमा  हो गए।  तब तक सपा नेता जा चुके थे। आक्रोशित कर्मचारियों ने सपा नेता के खिलाफ भड़ास निकाली। इनका कहना था कि अगर सपा नेता पर कार्रवाई न हुई तो वह  हड़ताल पर चले जाएंगे। इस संबंध में रवींद्र श्रीवास्तव ने सीएमएस डा. रतन कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस की सूचना पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई।
विज्ञापन


उधर, मुन्ना यादव का कहना था कि वह मरीज के बारे में जानकारी करने तो गए थे। मारपीट का आरोप गलत है। वार्ड ब्वाय ने उनसे  अभद्रता की थी। बेवजह इस मामले को तूल दिया जा रहा है।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव ईमादपुर थमरई निवासी सावित्री देवी और मंगल सिंह के बच्चों के बीच विवाद हो गया। सावित्री देवी उलाहना देने गईं तो मंगल सिंह और इनकी पत्नी ने उसे पीट दिया। सावित्री देवी ने दोनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें