फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्व बदलना शुरू, 8 हजार घरों में पानी ठप

विज्ञापन
तहसील के पास पाइप लाइन का वाल्व बदलता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर के 13 मोहल्लों के 8000 घरों की जलापूर्ति दो दिन तक बंद रहेगी। नगर पालिका परिषद ने राइजिंग लाइन (नलकूप से ओवरहेड टैंक को जाने वाला पाइप) का खराब वॉल्व बदलने का काम शुरू कर दिया। इससे रविवार से ही जलापूर्ति बंद कर दी है। मंगलवार तक वॉल्व लगाने का काम पूरा होने के बाद बुधवार से पानी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में दो दिन और जनता को मुसीबत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

तहसील के पास चिलसरा रोड के मोड़ पर रगाइजिंग लाइन पर लगा वॉल्व काफी दिनों से लीक हो रहा था। इससे लाखों लीटर पानी बर्बाद होता था। यही नहीं पास में ही एक मकान की नींव में भी सीलन की समस्या हो रही थी। नगर पालिका के जलकल विभाग ने जल निगम से खराब वॉल्व बदलवाने का काम शुरू करा दिया है। रविवार सुबह जेसीबी से खुदाई करके इंजीनियरों ने पाइप काटना शुरू कर दिया। इससे चीनीग्रान, बजरिया, कटरा बक्शी, रकाबगंज खुर्द, नेहरू रोड, कुचिया, कूचा भवानीदास, सेनापत, खड़ियाई, हरभगत, नाला सिम्तसुमाल समेत 13 मोहल्लों का जलापूर्ति ठप हो गई। इन मोहल्लों में करीब 8000 कनेक्शन हैं। इन घरों में पानी नहीं पहुंचेगा।
नगर पालिका ने जनता को नहीं दी सूचना
नगर पालिका के जिम्मेदारों ने अचानक वॉल्व बदलने का काम शुरू कर दिया। नियमानुसार जलापूर्ति बंद करने से एक दिन पहले जनता को सूचना देनी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं किया गया। इससे लोगों पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिलेगा पानी
टाउनहाल जोन के भीकमपुरा, बीबीगंज, पटेल पार्क, नवाब न्यामत खां, अढ़तियान, खैराती खां, ढुइयां, बागरुस्तम आदि में पेयजलापूर्ति सुचारु रहेगी।
‘वॉल्व बदलने का काम काफी बड़ा है। सोमवार, मंगलवार दो दिन हर हाल में लग जाएंगे। यदि काम पूरा हुआ, तो बुधवार को पेयजलापूर्ति मिलेगी। जरूरत के हिसाब से टैंकर मोहल्लों में भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।’ -गौरव मिश्रा, जेई, जलकल, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें