फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटकपुरा के सात मकानों की दीवारें चटकीं, दहशत

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खटकपुर इज्जत खां में दीवारों पर पड़ी दरारों को दिखाती महिला। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
खटकपुरा के सात मकानों की दीवारें चटकीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के खटकपुरा इज्जत खां में सात मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। परिजनों को जानकारी सुबह जागने के बाद हुई।
खटकपुरा इज्जत खां की घनी बस्ती में सभी घरों में जरदोजी का कारोबार होता है। यहां आलीशान भवन बने हैं। रात को परिजन सोए, तो सब कुछ ठीकठाक था।
सुबह उठे, तो मकानों की दीवारों में कई स्थानों पर दरारें देखीं। मोहल्ले के वकील खां, जुल्फिकार खां, गुलजार अहमद, मुख्तियार अहमद, अजीजुल, कलीम अहमद आदि के घरों में पहली और दूसरी मंजिल की दीवारें चटकीं थीं। जुल्फिकार की पत्नी ने बताया कि घर में रुकने से डर लग रहा है। रात को किसी ऐसी घटना का अहसास नहीं हुआ, जिससे दीवारें चटक सकतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलजार अहमद ने बताया कि सुबह छह बजे सोकर उठे, तो कमरे की दीवारें कई जगह चटकीं थीं। कलीम अहमद ने बताया कि घर में जरदोजी का काम होता है। समझ नहीं आता यह कैसे हुआ। मोहल्ले में कई घरों में दरारों की जानकारी हुई, तो आसपास के लोग भी देखने पहुंचे। अब लोग राजमिस्त्री को बुलाकर राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें