आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज में मतदाता करने की शपथ दिलाते डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। आरपी डिग्री कॉलेज मैदान में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बच्चों ने अधिक से अधिक मतदान के लिए गीतों के जरिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक मतदान के लिए घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें।
डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा-10 के छात्र श्याम व राम दुबे ने करो सभी मतदान हमें सरकार बनाना है गीत सुनाया। एनसीसी कैडेट्स ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीएम ने कहा कि 20 फरवरी को मतदान दिवस पर स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी रहेगी। विद्यार्थी प्रत्येक मतदाता का वोट डलवाने के लिए अपने गांव और मोहल्ले में प्रयास करें। एसपी ने कहा कि वोट को प्रभावित करने के लिए शराब या पैसा बटे तो तत्काल सूचना दें।
एनसीसी कैप्टन प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह ने कहा कि गांव के हिसाब से छात्रों की टोलियां बनाई हैं। डीआईओएस डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने भी विचार रखे। आरपी इंटर कालेज, जनता कालेज, स्वराजवीर, दुर्गा शिक्षण संस्थान के छात्र भी मौजूद रहे। जनता कालेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा, नोडल अधिकारी संगीता यादव, गीता वर्मा, राजेश अग्निहोत्री रहे।