फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एमएलसी चुनाव में मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान दल बूथों पर भेजे गए। मतदान कर्मियों ने बूथों पर पहुंचकर सभी अभिलेख तैयार किए। शुक्रवार सुबह आठ बजे से 30 मतदान स्थलों पर मतदान शुरू होगा।
विज्ञापन

यह चुनाव आगरा खंड शिक्षक-स्नातक विधान परिषद के लिए हो रहा है। जिले में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 30 मतदेय स्थल हैं। जनपद में 1880 शिक्षक मतदाता 13 बूथों पर वोट डालेंगे। वहीं, 6742 स्नातक मतदाता 17 बूथों पर मतदान करेंगे। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए चार जोनल दंडाधिकारी तैनात हैं। साथ ही 11 सेक्टर दंडाधिकारी और 30 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी लगाए गए हैं। शिक्षक पद पर 12 प्रत्याशी और स्नातक के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदाता शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान दलों की रवानगी जीआईसी फतेहगढ़ से शुरू हुई। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत और उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कुल 30 मतदान दलों को बूथों तक ले जाने के लिए नौ बसें लगाई गईं।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में सुरक्षा के लिए चार क्षेत्राधिकारी, 13 थानाध्यक्ष, 15 निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक और 250 आरक्षी तैनात हैं। मतदान पूरा होने के बाद मतपेटिका सुरक्षित कक्ष में रखवाई जाएंगी। कलक्ट्रेट में एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें