फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मतदाता ऑनलाइन भी भर सकते गणना प्रपत्र

Wed, 26 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसआईआर के प्रथम चरण की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। बीएलओ घरों में गणना फार्म पहुंचा रहे हैं। सभी लोग जल्द से जल्द फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा करा दें। मतदाता ऑनलाइन भी गणना प्रपत्र भर सकते हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फार्म भरने में कठिनाई आने पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल, बीएलओ आदि से मदद ले सकते हैं। यह कर्मचारी फार्म भरकर आपसे सत्यापित कराने के बाद हस्ताक्षर कराएंगे और जमा कर लेंगे। किसी भी प्रकार की भ्रांति पर विश्वास न करें। वैध मतदाता का नाम सूची से नहीं कटेगा।


उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया गया गणना फार्म ऑफलाइन के साथ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। मतदाता https://voters.eci.gov.in/ पर विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली में अपना और संबंधित रिश्तेदारों का नाम देख सकते हैं और गणना प्रपत्र से विवरण उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायता के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उन मतदाताओं को नोटिस जारी करेगा, जिनका गणना-प्रपत्र में दिया गया विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली का विवरण या तो उपलब्ध नहीं है या डेटाबेस से मेल नहीं खाता है। जनपद में चार नवंबर से शुरू हुए निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) चार दिसंबर तक पूरा करने के आदेश हैं।
इस बीच 13 लाख 98 हजार 9 मतदाताओं का पुनरीक्षण कर फीडिंग करनी है। इसके लिए सभी 1531 बूथों पर बीएलओ लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सबसे पहले पुनरीक्षण का कार्य व फीडिंग करने वाले बीएलओ को सम्मानित करने और परिवार के साथ लंच व मूवी देखने का टिकट भी पुरस्कार में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें