फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन

Mon, 13 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17, कमालगंज के मुख्य मार्ग पर ढोल के साथ पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
कमालगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर कमालगंज में रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाते हुए अनुशासन, एकता और संगठन शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन कर पूर्ण गणवेश में दंड सहित नगर भ्रमण किया।
संचलन से पूर्व माहेश्वरी गेस्टहाउस में आयोजित बौद्धिक सत्र में सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजीव ने कहा कि शताब्दी वर्ष स्वयंसेवकों के लिए आत्मचिंतन, आत्मविकास और समाज परिवर्तन का अवसर है।
उन्होंने कहा कि समरसता बातों में नहीं, बल्कि हमारे चरित्र और आचरण में दिखाई देनी चाहिए। पथ संचलन का निर्देशन शिक्षक रवि पाठक ने किया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थलों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयघोष से वातावरण देशभक्ति की भावना से गुंजायमान होता रहा। गोपाल पालीवाल, राजीव चतुर्वेदी, प्रियंक पालीवाल, नीतेश माहेश्वरी, श्यामबहादुर शर्मा, सौदान, महेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार गोयल, राजेश वर्मा, नित्यप्रकाश वर्मा, मनोज हलवाई, राकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें