फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संघ के शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचलन

Mon, 13 Oct 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-34, नगर से पथ संचलन करते संघ कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
कायमगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन आयोजित किया गया। यह संचलन संगठन की परंपरा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश लिए हुआ।
विज्ञापन

विभाग बौद्धिक प्रमुख विशंभर के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए संगठन की एकता और राष्ट्रभाव का प्रदर्शन किया। संचलन शिवालय भवन गंगा दरवाजा से संघ गीत और प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। पद संचलन मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, बजरिया, जामा मस्जिद, पटवन गली, भूसा चौराहा और गल्ला मंडी चौराहा पर हुआ।
जिला कार्यवाह मनोज भारद्वाज, शहर जिला सह संघ चालक पवन गुप्ता, नगर प्रचारक चंद्रेश, नगर संघ चालक सुभाष, सुधीर गुप्ता, सचिन, दीपक अरोड़ा, देवांश वर्मा और अन्य अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें