फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पंचायत में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेसी

विज्ञापन
गांव चौरा हार में किसान पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री राकेश सचान व मौजूद लु? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दबाई जा रही किसानों की आवाज
विज्ञापन

शमसाबाद। क्षेत्र के गांव चौराहार में सोमवार को हुई किसान पंचायत में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे। किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गांव चौराहार में अशोक कुमार के आवास पर किसान पंचायत हुई। इसमें कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि भाजपा ने सड़कें गड्ढामुक्त करने का वादा किया था, जबकि गड्ढायुक्त सड़कों से लोगों को निकलना पड़ रहा है। किसानों का शोषण कर उनकी आवाज दबाई जा रही है। किसानों के हित में कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार तानाशाही रवैया अपनाए है। यह जुमला सरकार हिंदू-मुस्लिम को बांटने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर किसान हित में काम किए जाएंगे। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव नीतम सचान, जिला प्रभारी विजय मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अभय यादव, खालिद उस्मानी, रमेश कठेरिया, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें