फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन कोचिंग के साथ विशाल मेगा मार्ट व वीमार्ट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लखनऊ में कोचिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत की घटना के बाद शासन-प्रशासन सख्त हो गया है। एक दिन पूर्व निरीक्षण में आग से सुरक्षा के मानक अधूरे मिलने पर बुधवार को कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी। जिलाधिकारी के आदेश पर तीन कोचिंग सेंटर, विशाल मेगा मार्ट व वीमार्ट सील कर दिए गए।
विज्ञापन


कोचिंग में आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग की बगैर एनओसी के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान जारी किया था। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, अग्निशमन अधिकारी आदि टीम के साथ कोचिंग व भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तो आग से सुरक्षा के इंतजाम अधूरे मिले। उन्होंने प्रतिष्ठानों के संचालन पर रोक लगा दी। शाम को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमानक प्रतिष्ठानों को सील कराने के आदेश दिए। इसी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता अंकित सिंह को पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए भेजा।
टीम ने सबसे पहले भोलेपुर स्थित ए-प्लस एकेडमी को सील किया। इसके बाद आरआर कंप्यूटर एकेडमी, फिर बढ़पुर स्थित आचार्य कोचिंग सेंटर को भी सील कर दिया। इसके बाद टीम विशाल मेगा मार्ट पहुंची। टीम को देखकर खरीदारी करने आए ग्राहक हक्का-बक्का रह गए। माहौल देखकर खरीदारों ने कपड़े व अन्य सामान से भरी टोकरी वहीं छोड़ दी और चले गए। हालांकि बिक्री का कैश गिनने के बहाने जाेड़-जुगाड़ का भी प्रयास चलता रहा। करीब एक घंटे तक इंतजार किया गया। इसके बाद भवन स्वामी विक्रांत जैन, अपनी पत्नी पर्यावरणविद गुंजा जैन व पिता के साथ मौके पर पहुंचे। आखिरकार अवर अभियंता ने विशाल मेगा मार्ट सील करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम शहर की ठंडी सड़क स्थित वी-मार्ट पहुंची। अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र अंकित सिंह ने वीमार्ट को भी सील करा दिया। उन्होंने बताया कि वापस जाने के दौरान भोलेपुर भीम मार्केट स्थित गली में संचालित स्वरूप क्लासेज कोचिंंग को भी सील कर दिया गया है। यह अभियान अब निरंतर चलाया जाएगा। जिन प्रतिष्ठानों का वाणिज्यिक नक्शा पास नहीं है और अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है, उन्हें सील कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें