लोहिया अस्पताल की ओपीडी में पर्चा काउंटर पर लगी भीड़।
- फोटो : FARRUKHABAD
वायरल का प्रकोप, ओपीडी में मरीजों की भीड़
फर्रुखाबाद। रात में सर्दी और दिन में गर्मी होने से वायरल के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही।
आम दिनों में शनिवार व रविवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कम रहती है, मगर इस शनिवार को संख्या ज्यादा रही। ओपीडी में करीब 625 पर्चे बनाए गए। करीब 350 मरीज वायरल, खांसी, जुकाम, बुखार के पहुंचे।
कोरोना जांच कराने के लिए भी लोगों की संख्या काफी रही। महिलाओं की लाइन में आगे लगकर पर्चा बनाने के प्रयास करने वालों से लाइन में लगे महिलाओं से कई बार विवाद हुआ। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि अभी कार्यभार संभाला है। वह सभी व्यवस्थाओं में सुधार करेंगे। मरीजों को दिक्कत न हो, यह उनकी प्राथमिकता होगी।