फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दौड़ में विनय, जेवलिन में उदय प्रताप सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ जोन की एथलेटिक्स रैली के लिए एमआईसी की टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 22 व 23 सितंबर को को आरपी इंटर कॉलेज में होने वाली जोनल रैली में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर की देखरेख में म्यूनिसिपल इंटर काॅलेज की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने करने वाली खिलाड़ी छात्रों का चयन किया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उदय प्रताप प्रथम, सहदेव सिंह द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में विनय राजपूत प्रथम, आयुष प्रताप द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में विनय राजपूत प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
800 मीटर दौड़ मे विनय राजपूत प्रथम, ब्रह्मानंद दूसरे स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में उदयप्रताप सिंह ने 30.40 मीटर भाला फेंक कर पहला स्थान पाया। सचिन कुमार ने दूसरा स्थान पाया। उन्होंने 16.30 मीटर पर भाला फेंका। डिसकस थ्रो में मोहित कुमार प्रथम, सुखेंद्र द्वितीय, शॉट पुट में सुखेंद्र कुमार प्रथम, सचिन द्वितीय रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित टीम के खिलाड़ी पीटीआई निशीत सक्सेना के नेतृत्व में 22 व 23 सितंबर को कमालगंज में होने वाली फतेहगढ़ जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें