फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विमल बने आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष

Thu, 13 Feb 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष बनने पर विमल कटियार को प्रमाण पत्र देते अ​धिकारी। - फोटो : आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष बनने पर विमल कटियार को प्रमाण पत्र देते अ​धिकारी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ की प्रबंध कमेटी के चुनाव में भाजपा नेता विमल कटियार अध्यक्ष चुने गए। 14 सदस्यीय प्रबंध कमेटी में आठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जबकि चार सदस्य शासन से नामित किए गए हैं। अभी दो पद रिक्त हैं। उपसभापति का भी अभी चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की सातनपुर मंडी में उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड का मुख्यालय है। पिछले करीब 20 वर्ष से प्रबंध कमेटी निष्क्रिय चल रही थी। शासन के आदेश पर आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ को सक्रिय करने और विकास के लिए प्रबंध कमेटी का गठन किया गया। 14 सदस्यीय प्रबंध कमेटी में 12 सदस्य घोषित हो चुके हैं। इसमें आठ पदों पर चुनाव हुआ।
इसमें सामान्य वर्ग के आगरा क्षेत्र से अलीगढ़ के तनु पचौरी, शैलेंद्र भान पचौरी, मंजू लता शर्मा, आगरा की अनुराधा, जबकि कानपुर क्षेत्र में जिले के भाजपा नेता विमल कटियार, अशोक कटियार, अभय सिंह चौहान व कन्नौज सुशील निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। इसके साथ ही शासन से सहकारिता अनुभाग के उप सचिव अनिल कुमार सिंह ने आगरा से महिला आरक्षित पद पर शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी किरन सिंह, जिले के बढ़पुर ब्लाक के गांव पचपुखरा निवासी राजवती बाथम, पिछड़ा वर्ग से मैनपुरी के गोला बाजार निवासी ममता राजपूत, कन्नौज के गांव डैलेपुर बांगर निवासी अमित दोहरे को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सातनपुर मंडी स्थित संघ के कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी शिव महेश द्विवेदी की मौजूदगी में एडीओ सहकारिता विनोद कटियार ने अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। प्रबंध कमेटी के सदस्य विमल कटियार को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान एडीओ सहकारिता विनोद कटियार, भाजपा विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर व डॉ. सुरभि, पैक्स पैड के चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य के अलावा दिनेश कटियार, डॉ.भूदेव राजपूत, कृपा नारायण तिवारी, बीके गंगवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें