फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साइकिल का कट लगने से बाइक गिरी, वृद्धा की मौत

Thu, 13 Feb 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। दो नातिनों की शादी का सामान लेकर लौटते समय बाइक में साईकिल का कट लग गया। इससे बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शादी के घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला नान निवासी उमाशंकर सक्सेना की बेटी आसमा की शुक्रवार और उनके भाई रामकिशन की बेटी ज्योति की 20 फरवरी को बरात आनी है। उमाशंकर अपनी मां नन्ही बेटी (60) के साथ शमसाबाद बाजार करने गए थे। शाम करीब पांच बजे जब बाजार से लौट रहे थे। तभी रोशनाबाद-शमसाबाद के बीच एक साइकिल सवार ने कट मार दिया। इससे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे जा गिरी।
नन्ही देवी सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घर पर शव पहुंचने पर खुशी के माहौल गम में बदल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें