फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाने का घेराव क र की नारेबाजी

Wed, 17 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
थाने में बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरसिंगपुर गहरवार में जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने मंगलवार की रात विश्राम किया। इस दौरान मिली राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश एसडीएम को दिए थे। जिलाधिकारी के साथ मौजूद एसडीएम हरिराम यादव और तहसीलदार शेख आलम गीर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व प्रधान श्यामपाल सिंह को तालाब से तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव के राजेंद्र, प्रेमपाल, परवेज के भी कब्जे तालाबों से हटाने को कहा और चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर कब्जा नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संतोष सिंह, कल्लू सिंह, सुनील, रामप्रकाश, विनोद कुमार, बृजेश कुमार और चुन्नू समेत एक सैकड़ा लोग एकत्रित हो गए।

बुधवार को एसडीएम सुबह 10:30 बजे तहसील पहुंच गए तो ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। रेखा देवी पत्नी बबलू समेत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम पर  गालीगलौज करने का आरोप लगाया। लोगों ने काफी देर तक काफी देर तक थाना घेराव किया। थानाध्यक्ष ने जैसे ही इन लोगों की वीडियोग्राफी कराई तो एक-एक करके सभी लोग खिसक गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि एसडीएम ने किसी के साथ अभद्रता नहीं की है। इस दौरान राजेपुर थानाध्यक्ष मोहित यादव भी मौजूद रहे। एसडीएम अमृतपुर हरिराम यादव ने बताया कि कब्जा हटाने से यह लोग खफा हैं। डीएम के निर्देश के अनुपालन में तालाबों से कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई है। गालीगलौज करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें