फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ के पंजों के निशान देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
उदयपुर कंचनपुर में तेंदुआ के पंजे देखते ग्रामीण व वन विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर/राजेपुर। क्षेत्र में तेंदुुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। उसके हमला करने से गाय की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंच कर पंजे के निशान देखे। ग्रामीणों को खेतों में जाने से मना किया।
विकास खंड राजेपुर के गांव उदयपुर कंचनपुर में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव के बाहर आश्रम में राधेश्याम मिश्रा रहते हैं। दो दिन पहले आश्रम के पास तेंदुआ गांव के लोगों ने देखा। इससे राधेश्याम आश्रम से गायों को लेकर गांव आ गए। ग्रामीण खेतों में जाने से डरने लगे हैं। बुधवार को गांव के बाहर खड़ी गाय पर तेंदुआ ने हमला हमला बोल दिया, इससे गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ ने कई पशुओं को अपना शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर वन दरोगा लालाराम ने तेंदुआ के पंजे के निशाना देखे। इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। वन क्षेत्रीय अधिकारी उदयप्रताप सिंह ने गांव जाकर घटना के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को बाहर न जाने दें। ग्रामीण खेतों में झुंड बना कर जाएं। जिस किसी ग्रामीण को तेंदुआ दिखाई दे वह तत्काल सूचना दे। उसे कोई मारेगा नहीं। पिजड़ा लगाकर उसे पकड़वाने की व्यवस्था की जाएगी। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर की कटरी में भी तेंदुआ के पंजे के निशान ग्रामीणों ने देखे और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें