फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में ग्रामीण को गोली मारी

विज्ञापन
लोहिया में भर्ती गोली से घायल हुए शिव शंकर कुशवाहा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जमीन के विवाद में ग्रामीण को गोली मारी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगा कटरी में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ग्रामीण को गोली मार दी और उसकी पत्नी को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। घायल दंपति को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया हैं। हमलावर कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नौसारा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महरूपुर सहजू के मजरा नया नगला निवासी शिवशंकर कुशवाह (55) की गांव सुंदरपुर गंगा कटरी में जमीन है। वहीं पर नौसारा के कुछ ग्रामीणों के खेत है। शिवशंकर मंगलवार शाम पत्नी को लेकर वहां गए और जमीन की नाप करा रहे थे। इस बीच कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी तीन लोग आए और नापजोख का विरोध किया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे चलने से शिव शंकर की पत्नी छाया घायल हो गई। इसी बीच फायरिंग में एक गोली शिवशंकर के पेट में लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। यह देख हमलावर फरार हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल दंपति को बैलगाड़ी से फतेहगढ़ कोतवाली लाए।
विज्ञापन

जहां से कोतवाल ने घायल शिव शंकर व उसकी पत्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सुंदरपुर कटरी की जमीन के विवाद में गांव नौसारा के तीन लोगों पर गोली मारने व मारपीट करने की बात सामने आई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें