फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दबंगों की पिटाई से ग्रामीण की मौत, छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। दरवाजे पर गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बुरी तरह से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थाना पुलिस ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव चपरा निवासी रामाशंकर राजपूत (26) द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजनों ने शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रामाशंकर की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई धीरेंद्र ने बताया कि दबंग मंजेश और कौशल कुमार शराब पीकर घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर हमला बोल दिया था। थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 15 जनवरी को गांव के ही मुनेश्वर दयाल, साहबलाल, सालिखराम, सुनील कुमार, रामसेवक, रामगोपाल व गांव मढ़ान निवासी नीरज खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी मीनेश पचौरी ने बताया कि दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें