फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली चोरी के उपभोक्ताओं से विजिलेंस टीम करेगी संपर्क

Wed, 26 Nov 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ‘बिल राहत योजना’ में बिजली चोरी के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाए जाने की जिम्मेदारी विजिलेंस को दी गई है। निर्देशित किया गया है कि विजिलेंस प्रभारी बिजली चोरी के उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनका पंजीकरण संबंधित योजना में कराएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने योजना के तहत अबकी बार बिजली चोरी के उपभोक्ताओं को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। बीते दिन विभाग के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने बैठक करते हुए अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे बिजली चोरी के उपभोक्ताओं को चिह्नित करने की जिम्मेदारी विजिलेंस टीम को दें।
विजिलेंस टीम प्रभारी बिजली चोरी की प्राथमिकी वाले मामलों की सूची बनाएं। इसके बाद वे एक-एक करके इन उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। उन्हें ‘बिल राहत योजना’ के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उनका पंजीकरण कराएं। उपभोक्ताओं को समझाएं कि बिल जमा होते ही उनकी प्राथमिकी भी समाप्त कर दी जाएगी। जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी वाले ज्यादा उपभोक्ता हैं, वहां विशेष रणनीति बनाएं।
विज्ञापन

जिले में लगभग नौ हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि अध्यक्ष के निर्देश से विजिलेंस टीम प्रभारी को अवगत करा दिया गया है। विजिलेंस टीम प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश मिल गए हैं। क्षेत्रवार कैंप लगाकर ‘बिल राहत योजना’ में ज्यादा से ज्यादा बिजली चोरी के उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराया जाएगा। उन्हें योजना संबंधी जानकारी विस्तार से दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें