फर्रुखाबाद। एक सिपाही ने रुपये के लेनदेन को लेकर मोबाइल से युवक को गालियां दीं। इसका ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए है।
फतेहगढ़ कोतवाली में पुलिस लाइन निवासी सिपाही रवि कर्नलगंज चौकी क्षेत्र में चीता मोबाइल पर तैनात है। उसने कुछ दिनों पहले एक युवक से वाहन खरीदा था। बिक्री के रुपयों को लेकर युवक से सिपाही का मतभेद हो गया था। शनिवार को सिपाही रवि यादव एक भाजपा नेता के जन्म दिन की पार्टी में गया था। वहां से उसने युवक को मोबाइल से कॉल की। इसमें वाहन बिक्री के रुपयों को लेकर गालीगलौज कर देख लेने की धमकी दी। रविवार को इसका ऑडियो वायरल हो गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने इसे संज्ञान में लिया। उन्होंने रवि यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ सिटी राजवीर सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। रवि इससे पहले एसओजी में लंबे समय तक तैनात रहा है और नेताओं में उसकी अच्छी पकड़ भी है।