फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में भाजपाइयों ने बूथों पर रेडियो कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। भाजपा नेताओं ने सरकार के विकास कार्य बताए।
विज्ञापन

शहर के बटुआ वाली गली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों किसानों के हित के लिए ऐतिहासिक कदम है।
मोहम्मदाबाद के गांव किलमापुर में कार्यक्रम के दौरान भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि देश सुधार की ओर आगे बढ़ रहा है। किसानों, नौजवानों व महिलाओं के लिए विशेष काम किए गए। यहां अनुज राठौर, पुष्पराज सिंह, शिव मोहन सिंह गौर, राम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। अमृतपुर के गांव महमदगंज में विधायक सुशील शाक्य ने विचार रखे। शहर के मोहल्ला बंगशपुरा कोहना में बिल्लू सक्सेना व दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल, विकास पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कायमगंज के गांव त्योर खास में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने मोदी के मन की बात सुनी। भारत की ओर से कोरोना वैक्सीन बनाने की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें