कायमगंज (फर्रुखाबाद)। युवक से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और छात्रा की मां से तीन लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ले की 14 वर्षीय किशोरी एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। मोहल्ला पटवन गली निवासी युवक ने कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथी ने वीडियो बना लिया। युवक के साथी ने भी छात्रा से अश्लील हरकतें की। इसका भी वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने छात्रा की मां से तीन लाख रुपये मांगे।
रुपये देने के लिए कई बार मैसेज भी किया। रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। छात्रा की मां ने मोहल्ला पटवन गली निवासी आयुष तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने की की भी चर्चा है । इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नशीले सामान के साथ युवती को पकड़ा
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे युवती को संदिग्ध हालात में खड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंटीरोमियो महिला टीम ने डेढ़ घंटे तक युवती की गतिविधियों को देखा। कादरीगेट चौकी प्रभारी राजेश राय की मौजूदगी में दो बजे हिरासत उसे पकड़ लिया। युवती के पास से नशीली गोलियां, कुछ पाउडर आदि मिले। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती जहरखुरानी गिरोह की सदस्य है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती से पूछताछ चल रही है। (संवाद)