फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रावण वध लीला के बाद निकला विजय जुलूस

Sun, 05 Oct 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-12,कमालगंज में रथ पर सवार होकर युद्ध करते राम-रावण। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को श्रीराम-रावण युद्ध में धर्म की जीत हुई। लीला में श्रीराम ने रावण का वध किया। इससे राम दल सेना के साथ दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उल्लास में नगर में विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन


लीला में श्रीराम व रावण के स्वरूप अपनी सेना सहित शनिवार दोपहर कस्बे के तपस्वी वाले बाग से राज्य मार्ग पर युद्ध करते हुए आगे बढ़े। रामलीला मैदान में बैंड-बाजे व ढोल की गूंज के बीच लोग जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। रावण वध के बाद विजय जुलूस में सभी लोगों ने हिस्सा लिया।
कमेटी अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, संरक्षक केशव गुप्ता, महामंत्री शिवकुमार गोयल, संजय गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि व्यवस्था में रहे। देर शाम विजय जुलूस यात्रा नगर के मुख्य मार्ग पर निकला। राम जी की निकली सवारी, रामजी की लीला न्यारी भजन पर लोग झूमते रहे। झांकिया भी शामिल रहीं। चौराहे पर आरती गायन मंडली में शामिल होने की होड़ रही।
विज्ञापन

दिलीप गुप्ता, सौरभ चौरसिया, अंकुश चौरसिया, विजय गुप्ता, जय हलवाई, अंकित गुप्ता, राघव औदीच्य, राघव शुक्ला, आलोक गुप्ता, कंचन औदीच्य, यश हलवाई, प्रतीक चौरसिया, विशाल गुप्ता ने गायन किया। अनुभव गुप्ता के डमरू वादन व मास्टर दिनेश शर्मा की ढोलक को सभी ने सराहा।


राज्य मार्ग पर जाम की स्थिति

कमालगंज। कस्बा के तपस्वी वाले बाग से शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राम-रावण अपनी सेना के साथ युद्ध करते हुए राज्य मार्ग से रामलीला मैदान के लिए निकले। इस दौरान रूट डायवर्ट न होने जाम लगने लगा। मेला शुरू होने के बाद पूरे दिन राज्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में यात्रा करने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें